रावण के कितने पुत्र थे और उनके नाम क्या थे?

दोस्तों क्या आप जानना चाहते की रावण के कितने पुत्र थे और उनके नाम क्या थे, अगर हाँ तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े यहां हम रावण के पुत्रों के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

रावण के कितने पुत्र थे और उनके नाम क्या थे

रावण के कितने पुत्र थे? (Ravan Ke Kitne Putra The)

धार्मिक ग्रंथ रामायण में रावण के पुत्रों का विस्तार से वर्णन किया गया है। रामायण के अनुसार रावण के कुल 6 पुत्र थे, लेकिन लोग मेघनाथ और अक्षय कुमार के बारे में ज्यादा जानते हैं। आइए जानते हैं रावण के सभी 6 पुत्रों के बारे में। बता दें कि रावण की दो पत्नियों मंदोदरी और दमयमालिनी से 6 पुत्र थे।

रावण के पुत्रों के नाम (Ravan Ke Putron Ke Naam)

  1. मेघनाथ – मेघनाथ के बारे में तो आप जानते ही होंगे, बता दें कि मेघनाथ रावण और मंदोदरी का पुत्र था। मेघनाथ रावण का सबसे बड़ा पुत्र था। रामायण के अनुसार मेघनाथ को इंद्रजीत नाम से भी जाना जाता है। मेघनाथ बेहद शक्तिशाली और मायावी था, जिसका वध लक्ष्मण जी ने किया था।
  2. अक्षय कुमार – अक्षय कुमार रावण और मंदोदरी का पुत्र था। रामायण में बताया गया है कि जब हनुमान जी सीता जी की खोज में लंका पहुंचे थे, तो वह अशोक वाटिका में फल खा रहे थे। इस दौरान हनुमान जी को पकड़ने के लिए अक्षय कुमार को भेजा गया और हनुमान जी ने अक्षय कुमार का वध कर दिया था।
  3. अतिकाय – अतिकाय के बारे में रामायण में लिखा गया है कि अतिकाय रावण और उसकी पत्नी दम्यमालिनी का पुत्र था। अतिकाय के वध के बारे में रामायण में बताया गया है कि अतिकाय का वध लक्ष्मण जी ने किया था।
  4. नारंतक – नारंतक रावण और दम्यमालिनी का पुत्र था। नारंतक के बारे में रामायण में लिखा है कि नारंतक को युद्ध के दौरान अंगद के द्वारा मार गिराया गया था।
  5. देवान्तक – देवान्तक भी रावण और दम्यमालिनी का पुत्र था। रामायण में बताया गया है कि देवांतक का वध हनुमान जी ने युद्ध के दौरान किया था। बता दें कि देवान्तक काफी शक्तिशाली था।
  6. त्रिशरा – त्रिशरा भी रावण और दम्यमालिनी का पुत्र था। रामायण में बताया गया है कि त्रिशरा का वध युद्ध के दौरान स्वयं भगवान श्री राम ने किया था।

ये भी पढ़े:

तो इस प्रकार इस आर्टिकल में आपने जाना कि रावण के कितने पुत्र थे और उनका नाम क्या था और उनका वध किस प्रकार और किसने किया था।

Leave a Comment