रेडियम की खोज किसने की थी | Radium ki khoj

Radium ki khoj kisne ki | रेडियम की खोज | रेडियम क्या होता है

आपने चमकने वाली धातु रेडियम का नाम तो सुना ही होगा पर क्या आप जानते हैं रेडियम क्या होता है और रेडियम की खोज किसने की थी, अगर नहीं आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेडियम की खोज के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

अंधेरे में लगातार चमकने वाले इस पदार्थ को रेडियम कहते हैं जो हमेशा चमकती रहती है, इसकी रोशनी अंधेरे में लोगों को आकर्षित करती है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

रेडियम क्या होता है?

रेडियम एक रेडियोएक्टिव पदार्थ होता है जो सफेद रंग का दिखता है।रसायन विज्ञान में इसकी परमाणु संख्या 88 होता है और चिन्ह Ra होता है। अंधेरे में चमकने वाला ये धातु आज के समय में बहुत सी बीमारियों के इलाज में काम आता है। रेडियम लगातार प्रकाश देता है पर फिर भी कभी खत्म नहीं होता और न ही इसके वजन में किसी भी प्रकार का अंतर दिखाई देता है।

Radium ki khoj kisne ki thi ( रेडियम की खोज किसने की थी)

रेडियम की खोज Pierre curie और उनकी पत्नी marie curie ने मिलकर किया था। Pierre Curie एक फ्रांससी वैज्ञानिक थे और उनकी पत्नी पोलैंड वैज्ञानिक थी उन्होंने 21 दिसंबर 1898 को रेडियम का आविष्कार किया।

रेडियम की खोज कैसे हुई?

जब पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी अपनी वैज्ञानिक लैब में कुछ खनिज पदार्थों का अध्ययन कर रहे थे तब उन्होंने पिचब्लेंड नाम के तत्वों से यूरेनियम को अलग कर दिया उसके बाद भी उनके पास दो ऐसे धातु बच गए जिनका खोज अभी तक नहीं हुआ था ।

उन्हें पीरियॉडिक टेबल में जगह देने के लिए धातु को नाम दिया , उन्होंने एक का नाम पोलोनियम और दूसरे का नाम रेडियम रखा। यूरेनियम के अयस्क में रेडियम बहुत ही कम मात्रा में प्राप्त किया गया, आपको बता दें कि करीब 1 टन यूरेनियम में मात्र 0.14 ग्राम रेडियम ही होता है।

रेडियम सबसे अलग चमक दे रहा था और यह बहुत ही दिलचस्प आविष्कार बन गया।इसी प्रकार 21 दिसंबर 1898 को रेडियम का आविष्कार हुआ।

रेडियम किस काम आता है?

यह चमकने वाली पदार्थ है जिस कारण इसका उपयोग चमकने वाली पेंट ,कपड़े ,घड़ी के डायल ,विमान आदि में करने का सोच रहे थे परंतु यह रेडियो एक्टिव मटेरियल बड़े-बड़े बीमारियों को खत्म करने के लिए खोज किया गया था।

चिकित्सा क्षेत्र में आज रेडियम बहुत मदद कर रहा है क्योंकि रेडियम के अंदर से गामा किरण बाहर आते हैं इस कारण यह कैंसर संबंधित बीमारियों को दूर करता है। रेडियम अलग धातु के साथ मिलकर चिकित्सा क्षेत्र में बहुत काम करता है जैसे रेडियम और ब्रोमीन के योग से रेडियम ब्रोमाइड बनता है जिससे छोटे से छोटा कैंसर का इलाज किया जाता है।

इसके अलावा रेडिएशन थेरेपी भी रेडॉन की मदद से की जाती है जो रेडियम से निकलने वाला गैस होता है। वैज्ञानिकों ने रेडियम के साथ कई सारी अलग-अलग प्रयोग करने शुरू कर दिए जिसके बाद चिकित्सा क्षेत्र में रेडियम एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया ।

रेडियम के फायदे

  • पहले के समय में कैंसर का इलाज करना बहुत मुश्किल हुआ करता था पर रेडियम की आविष्कार के बाद कैंसर का इलाज भी संभव हो पाया।
  • रेडिएशन ऑपरेशन में रेडियम का उपयोग किया जाता है।
  • इससे कैंसर पीड़ित मरीजों को फायदा मिलता है।
  • अंधेरे में उजाला फैलाने का काम करता है।
  • इसके अलावा इस की तेज किरणों की चमक से रात में आ रहे मुसाफिरों को रास्ते का मार्गदर्शन मिलता है।

रेडियम के नुकसान

  • रेडियम के अंदर रेडियोएक्टिव पदार्थ होता है जो शरीर के संपर्क में आने से हड्डियों में प्रभाव डालता है।
  • रेडियोधर्मी पदार्थ में अल्फा और गामा किरण निकलता है, कोशिकाओं को मारने का कार्य करता है जिससे अन्य बीमारियां उत्पन्न होती है।
  • रेडियम से निकलने वाले रेडॉन गैस ,एक गैस पदार्थ होता है जो शरीर में अत्यधिक तेजी से प्रवेश कर लेता है।

ये भी पढ़े:

निष्कर्ष

जिस प्रकार हर एक चीज के दो पहलू होते हैं उसी प्रकार अगर रेडियम के फायदे हैं तो उसके नुकसान भी है। विज्ञान के क्षेत्र में इसका आविष्कार चिकित्सा क्षेत्र के लिए किया गया था, परंतु इसका उपयोग बढ़ाने से कई सारे नुकसान भी सामने आए। आशा है इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Leave a Comment