भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री कौन थी?

भारत के पहले रक्षा मंत्री की बात करें तो आप कहेंगे कि भारत के पहले रक्षा मंत्री बलदेव सिंह स्वतंत्र थे। जिन्होंने 15 अगस्त 1947 को पदभार संभाला और उसके बाद से 13 मई 1952 को पद छोड़ दिया।

लेकिन क्या आप भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री के बारे में जानते हैं, ज्यादातर लोगों का जवाब न ही होगा क्योंकि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री तो सब जानते हैं कि इंदिरा गांधी थी, परंतु पहली महिला रक्षा मंत्री के बारे में शायद ही जानते होंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण थी, हालांकि इंदिरा गांधी भी इस पद पर आसीन रह चुकी हैं। इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद के साथ साथ रक्षा मंत्रालय का भी कार्यभार संभाला था।

जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 में रक्षा मंत्रालय का पद अपने ही पास रखा था, जिसे 1 साल बाद बंशी लाल को ये कार्यभार सौंपा गया। वहीं इसके बाद 1980 से 1982 तक भी इंदिरा गांधी के पास रक्षा मंत्रालय था। परंतु निर्मला सीतारमण को पूर्ण कालिक रक्षा मंत्री माना जाता है, क्योंकि वे पूर्ण कार्यकाल के लिए रक्षा मंत्रालय में चुनी गई।

ये भी पढ़े: भारत का रक्षा मंत्री कौन है

Leave a Comment